लालदुहोमा मिजोरम के CM पद की शपथ कल लेंगे, विधानसभा चुनाव में ZPM ने जीती थीं 27 सीटें

मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने कल (शुक्रवार 8 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा ने बुधवार (6 दिसंबर) को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने बुधवार सुबह 10:30 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की थी।

 

मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें...

30 साल बाद मणिपुर में शराब बेचना लीगल, सरकार का 600 करोड़ राजस्व बढ़ेगा

 

मणिपुर में 30 साल बाद शराब बेचना और पीना लीगल होगा। 1991 से ड्राय स्टेट मणिपुर में शराब का बैन हटने से सरकार का सालाना राजस्व 600 करोड़ रुपये बढ़ेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की कैबिनेट ने मीटिंग में ये फैसला लिया था।

बुधवार (6 दिसंबर) को सरकारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि मणिपुर के सभी जिलों, ग्रेटर इंफाल और ट्यूरिस्ट लोकेशन में शराब का सेवन किया जा सकता है।

ओड़िसा में अग्नि-1 मिसाइल का ट्रेनिंग लॉन्च सफल, मिसाइल की मारक क्षमता 700 KM

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का ट्रेनिंग लॉन्च सफल हुआ
बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का ट्रेनिंग लॉन्च सफल हुआ

शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का ट्रेनिंग लॉन्च ओड़िसा के एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मिसाइल 700 किलोमीटर का एरिया कवर कर सकती है। इस मिसाइल का वजन 12 टन है और यह अपने साथ 1000 किलो के परमाणु हथियार ले जा सकती है।

देवेंद्र फडणवीस का अजीत पवार को लेटर, लिखा- नवाब मलिक पर गंभीर आरोप, उन्हें गठबंधन में शामिल करना ठीक नहीं

 

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी CM अजीत पवार को लेटर लिखकर नवाब मलिक को गठबंधन में शामिल न करने की मांग की है। देवेंद्र में ने लेटर में यह भी लिखा है कि जिस तरह के गंभीर आरोप उन पर लग हैं, उस स्थिति में उनको गठबंधन (महायुति) में शामिल करना ठीक नहीं। सत्ता आती है जाती है,लेकिन सत्ता की अपेक्षा देश महत्वपूर्ण है।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। अगस्त में सेहत खराब होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पहले दो महीने के लिए जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। वे 18 महीने तक जेल में थे।

गुरुवार को नवाब मलिक आज नागपुर विधानसभा के पहले दिन काम काज में शामिल हुए थे और सत्ता पक्ष की तरफ बैठे थे।। इसके बाद कयास लगाए गए कि नवाब मलिक अजित गुट के साथ जाएंगे।

धारा 6A केस में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- 1966 से 1971 तक असम में कितनों को नागरिकता दी

 

सुप्रीम कोर्ट में असम में नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को लेकर तीसरे दिन की सुनवाई जारी है। कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि वह 11 दिसंबर तक हलफनामा देकर बताए कि 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 के बीच असम में कितने लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई। साथ ही इस दौरान असम में कितने विदेशी पाए गए।

कोर्ट ने कहा कि सरकार यह भी बताए कि देश में, खासकर उत्तर-पूर्व में अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

मासूम के ऊपर भैंस ने गोबर किया, बच्चे की दम घुटने से हुए मौत

भैंस के गोबर करने से मासूम आयुष की दम घुटने से मौत हो गई।
भैंस के गोबर करने से मासूम आयुष की दम घुटने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक मासूम बच्चे के ऊपर भैंस ने गोबर कर दिया, जिससे बच्चे (आयुष) का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। यह दिल दहलना देने वाली घटना जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतारी गांव की है।

दरअसल, घर में खाना बनाने के दौरान आयुष की मां ने उसे झूले में भैंस बांधने वाले स्थान पर छप्पर के नीचे लिटा दिया था। इसके बाद मां खाना बनाने लगी। काफी देर तक आयुष की आवाज नहीं सुनाई पड़ी तो मां ने उसे पुकारा। कोई आहट न आने पर वह उठ कर गई तो देखा कि मासूम का चेहरा गोबर से ढका हुआ था। इसके बाद परिजन आयुष को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आतंकी हमले में घायल जम्मू-कश्मीर के इंस्पेक्टर शहीद, क्रिकेट खेलते समय गोलियां बरसाई थीं, दिल्ली में चला इलाज

आतंकी हमले में घायल हुए जम्मू-कश्मीर के इंस्पेक्टर शहीद हो गए।
आतंकी हमले में घायल हुए जम्मू-कश्मीर के इंस्पेक्टर शहीद हो गए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 29 अक्टूबर को आतंकी हमले में घायल हुए इंस्पेक्टर मसरूर वाणी का आज 7 दिसंबर को दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। मसरूर श्रीनगर के ईदगाह ग्राउंड पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दी थीं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। हमले के बाद उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली AIIMS रेफर किया गया था।

NIA ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों की प्रॉपर्टी अटैच की

 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की दो रेसिडेंशियल बिल्डिंग को अटैच किया। खुर्शीद अहमद भट और उनके पांच भाई मिलकर इन दोनों इमारतों के मालिक हैं। इन इमारतों को अटैच करने का ऑर्डर UAPA के तहत जम्मू के स्पेशल NIA कोर्ट ने दिया था।

IT डिपार्टमेंट ने ओडिशा-झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापे मारे, 50 करोड़ से ज्यादा रकम बरामद

 

इनकम टैक्स विभाग ने कल ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर कई जगह छापे मारे और भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किए।

अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि कल 50 करोड़ रुपए तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोट इतने ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

गुवाहाटी में 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 5 किमी नीचे मिला केंद्र

 

असम की राजधानी गुवाहाटी में गुरुवार सुबह 5.42 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे मिला। भूकंप के चलते किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अमेरिका के लास वेगास में नेवादा यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक शूटर सहित 3 की मौत; एक जख्मी

 

अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा यूनिवर्सिटी में बुधवार को फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक शूटर भी शामिल है। हालांकि, उसे पुलिस ने गोली मारी या उसने आत्महत्या की, यह पता नहीं चल सका है।

पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग मॉल में आग लगी, तीन लोगों की मौत

 

पाकिस्तान के कराची में आयशा मंजिल के पास अर्शी शॉपिंग मॉल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। आग में बिल्डिंग के पास खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग से बचने के लिए कई लोग बिल्डिंग की छत पर चले गए थे। सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

J&K में पुलिस और सेना ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया, हथियार भी बरामद

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को ज्वॉइंट ऑपरेशन के दौरान राजौरी में 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

 

0 comments

Leave a Reply