बॉलीवुड के 49 हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा खत, कहा- मॉब लिंचिंग पर लगे रोक

देश में लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा को लेकर देश गुस्से में है। इस बीच मॉब लिंचिंग की घटनाओं को बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों समेत 49 कलाकारों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। खत में देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई है। पीएम मोदी को पत्र लिखने वालों में श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सोमित्र चटर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
  •  श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप समेत  बॉलीवुड के 49 हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा खत, कहा- मॉब लिंचिंग पर लगे रोक
पीएम मोदी को लिखए गए पत्र में मॉब लिंचिंग के लिए दोषी पाए जाने वालों के लिए गैर-जमानती और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई है। बता दें कि चिट्ठी में बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन, निर्देशक अंजन दत्ता और गौतम घोष जैसी हस्तियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
 

0 comments

Leave a Reply