बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, BJP के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्सी को बदमाशों मे मारी गोली

बिहार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहें है, जो रुकने का नाम ही नहीं है। राज्य में एक बार फिर से बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बिहार के जमालपुर में जमालपुर कॉलेज के पास अपराधियों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजफर शम्सी को गोली मार दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजफर शम्सी पर जब गोली चलाई गई तब पटना के भाजप हेड ऑफिस में मिलन समारोह चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल से बातचीत कर अपराधियों जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

अजफर शम्सी मुंगेर के जमालपुर कॉलेज के प्रोफेसर भी हैं। इस वारदात को बुधवार की सुबह 11:30 बजे दिनदहाड़े अंजाम दिया गया।

 

0 comments

Leave a Reply