प्रधानमंत्री के नाम पर स्टेडियम बनाने पर BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई आपत्ति, बोले- गुजरात सरकार को गलती ठीक करते हुए नरेंद्र मोदी का नाम वापस ले लेना चाहिए

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आपत्ति जताई है। स्वामी ने सलाह देते हुए कहा की गुजरात सरकार को नरेंद्र मोदी नाम वापस ले लेना चाहिए और कहना चाहिए कि ऐसा करने से पहले हमने उनसे सलाह नहीं ली थी।

सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “गुजरात के एक दामाद के रूप में, राज्य के कई लोगों ने मुझे स्टेडियम से सरदार पटेल का नाम हटाने के बारे में बताया है। मेरा सुझाव यह है कि गुजरात सरकार को गलती ठीक करते हुए नरेंद्र मोदी का नाम वापस ले लेना चाहिए। उन्हें ऐसा करते हुए कहना चाहिए कि नाम बदलते वक़्त मोदी से सलाह नहीं ली गई थी इसलिए इसे वापस ले लिया जा रहा है।”

बता दें कि, अपनी टिप्‍पणियों को लेकर अक्‍सर मीडिया की सुखिर्यों में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी बीते कई सालों से भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। भले ही वह खुलकर अपनी राय नहीं रखते हैं, लेकिन इशारों में वह अकसर तंज कसते रहते हैं।

 

0 comments

Leave a Reply