उत्तर प्रदेश: BJP विधायक दीनानाथ भास्कर को अपनी ही पार्टी के नेता ने दी गोली मारने की धमकी, ऑडियो क्लिप वायरल
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी का फोन आया, जिसने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इस कॉल की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जबकि भास्कर ने पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ पुलिस को भी इस फोन कॉल के बारे में सूचित किया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा, “विधायक ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। लेकिन जैसा कि उन्हें धमकी दी गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।” सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाजपा से जुड़े एक शख्स धीरेंद्र दुबे अपने 14 वर्षीय बेटे तको लेकर परेशान था, जो रविवार दोपहर को घर से निकला था और सोमवार तक वापस नहीं आया।

0 comments