बिहार: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 35 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

||

बिहार में आज नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. इसके लिए उनके घर पर बैठक हुई. इसमें मंत्री पद के लिए विधायकों के नामों पर मुहर लग गई है. एनडीए के 16 और जेडीयू के 19 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.
https://youtu.be/hRyQhblAfbc कैबिनेट में बीजेपी के जिन मंत्रियों का नाम तय हुआ है, उनमें मंगल पांडे, प्रेम कुमार और नंद किशोर शामिल हैं. राजभवन में शाम पांच बजे मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. नीतीश कुमार ने 26 जुलाई, 2017 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद, 27 जुलाई को
नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अगले दिन, नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में 131 विधायकों के समर्थन के साथ बहुमत साबित किया. उनके विरोध में 108 वोट पड़े थे.
यह भी पढ़ें: मोदी से दोस्‍ती, लालू से कुश्‍ती नीतीश की भूल या मास्टरस्ट्रोक? (हमें अपने मन की बातें बताना तो खूब पसंद है. लेकिन हम अपनी मातृभाषा में ऐसा कितनी बार करते हैं? क्विंट स्वतंत्रता दिवस पर आपको दे रहा है मौका, खुल के बोल... 'BOL' के जरिए आप अपनी भाषा में गा सकते हैं, लिख सकते हैं, कविता सुना सकते हैं. आपको जो भी पसंद

0 comments

Leave a Reply