दूसरे चरण की 94 सीटों पर मतदान जारी, कई पोलिंग केंद्रों पर EVM में खराबी की शिकायत
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण (Bihar election 2nd Phase) में करीब ढाई लाख सुरक्षा बलों के सुरक्षा इंतजामों के बीच 17 जिलों के दो करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता, 41,362 मतदान केंद्रों पर 1,463 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं. दूसरे चरण में 64 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए (NDA) और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव की चुनावी किस्मत मंगलवार को इवीएम में बंद हो जायेगी. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.
बिहार मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने डाला वोट
बिहार विधान सभा चुनाव में दानापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय , रुकनपुरा मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ मतदान कर बाहर आते बिहार मानवाधिकार आयोग के सदस्य उज्जवल कुमार दुबे.
वोट डालने के बाद बोले सुशील मोदी
पटना के राजेंद्र नगर में सेंट जोसेफ हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 49 पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी वोट डालने पहुंचे, यहां उन्होंने अपना मत डाला और लोगों से भी अधिक संख्या में वोट करने की अपील की. कहा कि आज चुनाव का दिन है, ऐसे में आज कोई राजनीति की बात नहीं होगी. मैं सभी मतदाताओं से यही अपील करूंगा कि कोरोना से डरे नहीं, प्रथम चरण में भारी मतदान हुआ है ऐसे में दूसरे चरण में भी ऐसा ही होना चाहिए.

0 comments