नीतीश कल विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे:BJP के 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ले सकते हैं; तेजस्वी बोले- खेला बाकी

बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। JDU कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्यपाल से कल ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने की मांग करेंगे।

 

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। ये दोनों डिप्टी सीएम भाजपा से हो सकते हैं। भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है। शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं।

इधर, पटना में राजद की बैठक के दौरान तेजस्वी ने दावा किया कि असली खेला होना अभी बाकी है। नीतीश हमारे आदरणीय थे और रहेंगे। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया। लालू ने अपने मंत्रियों से कहा- इस्तीफा नहीं दें।

लाइव अपडेट्स

31 मिनट पहले
  •  
कांग्रेस के 14 विधायक पूर्णिया पहुंचे, कल होगी बैठक
 

पूर्णिया में रविवार को कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर 14 विधायक अब तक पूर्णिया पहुंच चुके हैं। इसमें अजीत शर्मा, इजहारुल हुसैन, राजेश राम, नीतू सिंह, अबिदुर रहमान, ​​​क्षत्रपति यादव, शकील अहमद खां, अजय कुमार सिंह, प्रतिमा दास, आफाक आलम, आनंद शंकर सिंह, संतोष मिश्र, मुरारी गौतम और मुन्ना तिवारी आदि शामिल हैं। पार्टी प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष ने यह जानकारी दी है।

43 मिनट पहले
  •  
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बोले- शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसका स्वागत है
46 मिनट पहले
  •  
डिप्टी सीएम का पद मिलने की चर्चाओं पर रेणु देवी ने कहा...
50 मिनट पहले
  •  
बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक खत्म, भास्कर रिपोर्टर से जानिए पूरी रिपोर्ट
 
08:37 PM27 जनवरी 2024
  •  
जीतनराम मांझी की पार्टी ने 2 मंत्री पद मांगे

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हम के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बनने वाली नई सरकार में पार्टी के लिए कम से कम दो मंत्री पद की मांग की है। उनका कहना है कि हम पार्टी गरीब गुरबों की बात करती है। ऐसे में हम को बेहतर सेवा देने के लिए कम से कम पार्टी के तरफ से 2 मंत्री पद जरूर मिलनी चाहिए। यह हमारी शर्त नहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मांग है। वैसे हम बगैर किसी पद के भी माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं।

08:27 PM27 जनवरी 2024
  •  
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म
 

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बाहर निकल गए हैं।BJP विधायकों को सुबह 9 बजे पार्टी दफ्तर बुलाया गया है।

08:23 PM27 जनवरी 2024
  •  
बीजेपी और जेडीयू से 14-14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के 14 और जदयू के 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा एक मंत्री हम के कोटे से शपथ लेंगे। बीजेपी की ओर से 1 डिप्टी सीएम बनाने की योजना पर बात चल रही है, ताकि वो पावरफुल बना रहे। सूत्रों की माने तो सुशील मोदी की बिहार वापसी होती है तो वो अकेले डिप्टी सीएम होंगे। इसकी संभावना ज्यादा है। इसके साथ ही रेणु देवी को भी डिप्टी सीएम बनाने की बात चल रही है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अमित शाह कल लेंगे। सूत्रों की माने तो कैबिनेट का स्वरूप 2017 की तर्ज पर ही रहेगा।

08:04 PM27 जनवरी 2024
  •  
मांझी के घर के बाहर लगा पोस्टर
 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास के बाहर नया पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है- बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है।

07:45 PM27 जनवरी 2024
  •  
राम की कृपा से हो रहा सब काम: अश्विनी चौबे

बीजेपी विधायक दल की बैठक से बाहर निकले केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा राम की कृपा से सब काम हो रहा है। सेकुलर की बात हो रही है। बढ़े चलो.. बढ़े चलो.. सुपथ पर बढ़े चलो.. भला हो जिसमें देश का वह सब काम किए चलो।

07:41 PM27 जनवरी 2024
  •  
अब कल होगी जेडीयू की विधायक दल की बैठक

जेडीयू ने विधायक दल की बैठक के कार्यक्रम में फिर एक बार बदलाव किया है। बैठक अब कल सुबह 10 बजे होगी। पहले सभी विधायकों को शाम 7 बजे सीएम हाउस तलब किया गया था। माना जा रहा है कि विधायकों के साथ बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार अपना अंतिम निर्णय लेंगे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। सीएम से मिलने के बाद मंत्री संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री विजय चौधरी बाहर निकल गए हैं।

सूत्रों की माने तो सीएम पूरी तरीके से आश्वास्त हो जाना चाहते थे कि उनके सभी विधायक पटना पहुंच जाए। यही कारण है कि आनन-फानन में सभी विधायकों को शनिवार शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक की सूचना दी गई।

07:39 PM27 जनवरी 2024
  •  
बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म

पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद राज्यसभा सांसद सुशील मोदी बाहर निकल आए। हालांकि, बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

07:27 PM27 जनवरी 2024
  •  
मांझी बोले- मोदी जहां जाएंगें हम वहीं रहेंगें

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण के मुताबिक, मांझी ने कहा कि पार्टी एनडीए के साथ ही रहेगी। श्याम सुंदर शरण ने कहा कि सभी विधायकों का एक मत है कि पीएम मोदी जहां जाएंगे, हम वहीं रहेंगे।

 

0 comments

Leave a Reply