केरल विधानसभा चुनाव: BJP को बड़ा झटका, NDA के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज
केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। केरल के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में NDA के उम्मीदवारों के विधानसभा चुनाव नामांकन को रिटर्निंग अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया है। रिटर्सनिंग अधिकारियों ने थालास्सेरी विधानसभा सीट, गुरुवायुर सीट और देवीकुलम सीट से एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन को रिजेक्ट कर दिया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, थालास्सेरी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के कन्नूर के अध्यक्ष एन हरिदास के नामांकन फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया था। रिटर्निंग अधिकारी ने कथित तौर पर यह कहते हुए नामांकन को खारिज कर दिया कि उम्मीदवार एन हरिदास द्वारा प्रस्तुत किए गए फॉर्म में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के हस्ताक्षर नहीं थे।
हालांकि, भाजपा के दो उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारियों के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। केरल हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस पर जवाब मांगा है।

0 comments