भोपाल से सिंगरौली के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की तैयारी

भोपाल. भोपाल से सिंगरौली के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेल सूत्रों के मुताबिक 28 जुलाई से प्रति शुक्रवार रात 9 बजे यह ट्रेन चलाई जा सकती है। रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी का कहना है कि अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। केवल प्रस्ताव होने की जानकारी जरूर है। - गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भोपाल से सिंगरौली के बीच नई ट्रेन चलाने की सूचनाएं विभिन्न स्तर से रेल मंडल को मिल रही हैं। - रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा दो महीने पहले जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भोपाल से सिंगरौली के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा जरूर की थी। - वर्तमान में भोपाल से सिंगरौली के लिए दो ट्रेनें चलती हैं और दोनों ही साप्ताहिक हैं। - सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र होने से जन प्रतिनिधियों ने भी पश्चिम-मध्य रेलवे को प्रस्ताव भेजे थे। - संभवत: उन्हीं प्रस्तावों के मद्देनजर नई ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है।

0 comments

Leave a Reply