भय और आतंक पैदा करके BJP ने 9वीं सीट जीती : मायावती

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मीडिया को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर अटैक किया है. मायावती ने यूपी में राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने गलत कार्य करने से बाज नहीं आई. उन्होंने बीजेपी पर खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया.
मायावती ने कहा कि गोरखपुर सीट और फूलपुर सीट पर करारी हार के बाद बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए बसपा उम्मीदवार को हराने के लिए पूरी जान की बाजी लगा दी. इसके लिए सरकारी मशीनरी का उपयोग किया, ताकि सपा और बसपा में नजदीकियां ढ़ीली पड़ जाए. इसी षड्यंत्र के तहत बीएसपी के प्रत्याशी को चुनाव हरवा दिया.
बसपा की वहीं प्रतिक्रिया है, जो आम जनता की है. पीएम मोदी और योगी सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा कि वैसे तो इस चुनाव में धन बल से खरीद फरोख्त को जनता जानती है. धन्नासेठ उम्मीदवार को जिताने के लिए दूसरे विधायकों को डराया गया, बीजेपी ने जीत के लिए सारे हथकंडे अपनाए. विधायकों में आतंक पैदा किया, जिससे उनके पक्ष में वोट दिया. जिन्होंने क्रॉस वोटिंग नहीं किया उनको मैं बधाई देना चाहती हूं. मायावती ने कहा कि बसपा और सपा के विधायकों को वोट डालने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी. ऐसा और कहीं नहीं होता. हमारे प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को फिर भी ज्यादा वोट मिला है. एक बीएसपी विधायक ने धोखा दिया जिसको निलंबित कर दिया गया है. इसके विपरित दलित विधायक कैलाशनाथ सोनकर ने अंतरात्मा की आवाज पर बसपा के उम्मीदवार को वोट दिया. हमारी पार्टी उसका पूरा साथ दिया. त्रिवेणी राम ने पहले वोट सपा को और बीजेपी के उम्मीदवार के भी सामने डंडा खींच दिया. जिसके कारण सपा और बसपा को फायदा नहीं हुआ. बसपा सुप्रीमो ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के मामले में पार्टी को चिंतन करने की जरूरत है. गोरखपुर और फूलपुर में मिली हार को भूलाया नहीं जा सकता है, चाहे बीजेपी के प्रत्याशी कितने भी लड्डू खा लें. मोदी-योगी की परंपरागत सीट पर 28 साल बाद जो धब्बा लगा है, वो इस अनैतिक जीत से धुलने वाले नहीं है. ये बीजेपी वाले भी जानते हैं.
उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव राजा भैया की जगह बीजेपी के षडयंत्र पर जोर लगाते तो नतीजा कुछ और होता, यहां थोड़ी चूक हुई. मैं इनकी जगह होती तो सपा को उम्मीदवार को जिताती. लेकिन अपने अनुभव को इस्तेमाल करके बीजेपी के लोगों को आगाह कर देना चाहती हूं कि सोची समझी षड्यंत्र के तहत बसपा के उम्मीदवार को हराया है, ये मैं कभी नहीं होने दूंगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी की हालात खराब हो जाएगी. बीजेपी का षड्यंत्र उनको महंगा पड़ेगा. अब हम और मेहनत को साथ बीजेपी को सत्ता में आने से रोकेंगे| www.khabar.ndtv.com

0 comments

Leave a Reply