बार-बार गुजरात जा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी?

|

 cfgfgfgfgfgf इस साल के आखिर तक होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नाक की लड़ाई बनकर रह गई है बल्कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी यह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। चूंकि, दोनों सियासी महारथी इसी राज्य से आते हैं, इसलिए इन्हीं दोनों के कंधों पर गुजरात चुनाव का दारोमदार भी टिका है। मौजूदा दौर में जब प्रधानमंत्री मोदी खुद और उनकी केंद्रीय सरकार गिरती अर्थव्यवस्था के लिए अपनी ही पार्टी के सांसदों और विरोधियों के निशाने पर हैं, तब उनकी लोकप्रियता का आंकड़ा भी पैमाने पर परखे जाने की प्रतीक्षा में आ खड़ा हुआ है। शायद यही वजह है कि इन दोनों नेताओं को अब गुजरात के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अमित शाह के बाद अब पीएम मोदी शनिवार (7 अक्टूबर) से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद पहली बार वो अपने जन्मस्थान वाडनगर भी जाएंगे।

0 comments

Leave a Reply