बाबरी विवाद मामले में 5 जजों की बेंच गठित

||

बाबरी मस्जिद अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में  मुक़दमे की सुनवाई के लिए पाँच न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई करेंगे। पांच जजों की पीठ गठित कर दी गई है। पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे, एन वी रमना, यु यु ललित और डी वाई चंद्रचूड़ हैं। 10 जनवरी को अब मामले की पहली सुनवाई होगी और मामले की रेखा तय जो जाएगी। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी को 30 सैकेंड की सुनवाई में बाबरी विवाद मामले की सुनवाई की तारीख 10 जनवरी मुक़र्रर की थी और कहा था कि मामले की सुनवाई उचित बेंच करेगी। बता दें पहले सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच मामला सुन रही थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी 3 जजों की बेंच ने ही फैसला दिया था।

0 comments

Leave a Reply