बाबरी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट में आज नही हुई सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या मामले में सुनवाई नही हो सकी। संविधान पीठ के 5 जजों में से एक जज के मौजूद ना होने के कारण आज मामले की सुनवाई नही हो सकी। आज जस्टिस एस ए बोबडे छुट्टी पर है।
आपको बात दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर प्रतिदिन सुनवाई चल रही है और आज सुनवाई का आठवां दिन है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ राम लला विराजमान के वकील सी.एस वैद्यनाथन की दलील सुनने वाली थी।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

0 comments