IND VS AUS | फिर चला अश्विन का जादू, पहले ओवर में स्मिथ को किया आऊट- ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिरे
IND VS AUS | फिर चला अश्विन का जादू, पहले ओवर में स्मिथ को किया आऊट- ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिरे
एडिलेड | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में आज यानी शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी दूसरे दिन के पहले ही सेशन में 244 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के पेसर मिशेल स्टार्क ने 4 और पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके।
भारतीय कप्तान विराट कोहली (74) के गलत समय पर रन आउट होने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने छह विकेट पर 233 रन बना लिए थे लेकिन इस स्कोर में ज्यादा रन नहीं जुड़ पाए और दूसरे दिन मात्र 4.1 ओवर के खेल के बाद ही 93.1 ओवर में भारत की पारी 244 रन पर सिमट गई।
अश्विन ने स्मिथ को भेजा पविलियन
स्टीव स्मिथ (1) कुछ खास नहीं कर सके और रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें पविलियन की राह दिखा दी। रहाणे ने शानदार कैच लपका। स्मिथ ने 29 गेंद खेलीं और एक रन बनाकर आउट हो गए।
डिनर ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया 35/2
ऑस्ट्रेलिया ने डिनर ब्रेक तक 2 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं, फिलहाल मार्नस लाबुशेन (16*) और स्टीव स्मिथ (1*) क्रीज पर हैं।
लाबुशेन ने खोले हाथ, शमी के ओवर में जड़े लगातार 2 चौके
मार्नस लाबुशेन ने 16वें ओवर में हाथ खोले और शमी के इस ओवर की लगातार गेंदों पर 2 चौके लगाए। उन्होंने चौथी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा, फिर अगली ही गेंद पर चौका लगा दिया।
बुमराह ने दिलाई पहली सफलता
पेसर जसप्रीत बुमराह ने ओपनर मैथ्यू वेड (8) को lbw आउट किया और भारत को पहली सफलता दिलाई। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 15वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। वेड ने 51 गेंद खेलीं और एक चौका लगाया।

0 comments