अतहर खान के कांग्रेस में आने से पूर्वांचल एवं अवध क्षेत्र में पार्टी काफी मज़बूत हुई है/जावेद अशरफ खान
|
नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स ) कांग्रेस नेता जावेद अशरफ खान ने मोहम्मद अतहर खान को कांग्रेस कमेटी का मेंबर बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का शुक्रिया अदा किया है।
श्री अतहर खान बसपा में कद्दावर लीडर थे , कई बार MLC रह चुके खान को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। अतहर खान कई विभागों के चेयरमैन भी रहे हैं।
जावेद अशरफ खान ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनके आने से पूर्वांचल एवं अवध क्षेत्र में पार्टी काफी मज़बूत हुई है।
अतहर खान पिछले 30 वर्ष से सक्रीय राजनीति कर रहे हैं। उनके आगमन से युवाओं में नई ऊर्जा पैदा होगी।

0 comments