बिहार चुनाव LIVE: वोटिंग के लिए लगी बूथों पर लाइन, पीएम मोदी ने की ये अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। इन 71 सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला कर रहे हैं, जो ईवीएम कैद हो जाएगा।

सुबह से ही कई बूथ पर लंबी लाइन लग गई थी, कुछ जगह से ईवीएम में खराबी की भी शिकायत मिली। औरंगाबाद में सुरक्षा कर्मियों ने नक्सली हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। 

इस चरण में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में जिन आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है, इनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं।

पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तो चलिए जानते हैं बिहार चुनाव में वोटिंग से जुडे़ सारे अपडेट्स...

 

0 comments

Leave a Reply