आसाराम नाबालिग से रेप केस में दोषी करार
आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक आसाराम नाबालिग लड़की से रेप केस में दोषी ठहराए गए हैं. उनके साथ ही उनकी राजदार शिल्पी और शरतचंद्र भी दोषी ठहराए गए हैं, जबकि प्रमुख सेवादार शिवा और रसोइया प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया है. इस फैसले पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थीं. आसाराम के साधक उनके लिए कल से ही प्रार्थना कर रहे थे.
- आसाराम की तरफ 14 वकीलों की फौज कोर्ट में बहस कर रही है.
- पीड़िता ने मुआवजे के लिए कोर्ट में अर्जी दी है.
- उम्र का हवाला देकर आसाराम के वकीलों ने कम सजा की मांग की है.
- कोर्ट में आसाराम सहित तीनों आरोपियों की सजा पर बहस जारी.
- पीड़िता के पिता ने कहा- आसाराम दोषी करार दिए गए. हमें इंसाफ मिला है. इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं.
आसाराम का प्रमुख सेवादार शिवा और रसोइया प्रकाश बरी किए गए.
- नाबालिग लड़की से रेप केस में आसाराम, शिल्पी और शरतचंद्र दोषी करार.
- जोधपुर जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन कैमरे से जेल के बाहर रखी जा रही है नजर.
- यूपी के शाहजहांपुर में, जहां की पीड़िता है, वहां भी सुरक्षा के मजबूत इंतजाम हैं. पुलिस के आलाधिकारी इस पर नजर बनाए हुए हैं.
- फैसले से पहले बैरक में 15 मिनट तक पूजा करता रहा आसाराम.
- जोधपुर कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने फैसला लिखना शुरू किया. आसाराम अपने वकीलों के साथ मौजूद.
- आसाराम ने चिट्ठी लिखकर अपने भक्तों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.
- आसाराम केस में गवाह महेंद्र चावला ने कहा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. आसाराम को जरूर सजा मिलेगी. ऐसे रेपिस्ट को फांसी पर लटका देनी चाहिए. मेरी जान को खतरा है. मुझे अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है.

0 comments