अर्नब गोस्वामी ने ABP न्यूज से ऑन-एयर मांगी माफी
अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक टीवी ने गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग के लिए ABP न्यूज़ से लाइव टीवी पर माफ़ी मांग ली है। रिपब्लिक टीवी का ये क़दम ABP न्यूज़ द्वारा मानहानि का केस करने की धमकी के बाद आया है। अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने बुधवार (10 जनवरी) रात अपने प्राइम टाइम शो के दौरान हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से बिना शर्त माफी मांग ली है।
https://youtu.be/dIRlmPLf36Q
एबीपी न्यूज ने मंगलवार (9 जनवरी) की रात को रिपब्लिक टीवी पर एक लाइव प्रसारण के दौरान ‘गुंडे’ के रूप में अपने एक रिपोर्टर को दिखाए जाने को लेकर अर्नब गोस्वामी और उनके चैनल से ऑन-एयर माफी की मांग की थी। इसके बाद अब रिपब्लिक टीवी ने ABP न्यूज से माफी मांग ली है।
इसके लिए टीवी ने खुद फुल स्क्रीन पर चैनल का ‘माफीनामा’ ऑन एयर किया। इसमें लिखा गया कि अंजाने हुई इस गलती के लिए वह माफी मांगते हैं। एबीपी न्यूज ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी।
https://twitter.com/abpnewshindi/status/951127387986477057

0 comments