आपसी भाईचारे और आपसी सौहार्द्र का उदाहरण है ईदुल अज़हा:वसीम खान वसीम
संत कबीर नगर : सेमरियावा क्षेत्र के करमा डोमन चौराहे पर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन संत कबीर नगर के तरफ से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन में लोगो ने गले मिल व आपस में मिठाइयाँ बांटकर एक दुसरे को बधाई दी उसके बाद ईद मिलन सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यछता इरशाद खान और निजामत नूरुल हसन ने की जबकि मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव रहे.
इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव वसीम खान वसीम ने पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि ईदुल अजहा एक ऐसा त्यौहार है जो त्याग और बलिदान के भाव को बढ़ावा देकर लोगो को खाकसारी कि शिक्षा देता है कि व्यक्ति खुदा कि राह में अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहे उन्होंने कहा कि आज ज़रूरत इस बात की है कि त्यौहार चाहे हिन्दुओ के हों या मुसलमानों के हों सभी त्यौहार आपसी भाईचारे और मिल जुलकर रहने कि शिक्षा देते हैं ईद बकरीद हो या फिर होली दिवाली हो आज आवश्यकता इस बात कि है कि हम इन्ही त्योहारों के जरिया लोगो में अमनो आमान व भाईचारे को आम करें।
एम आई एम नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि ईद बकरीद आपसी मेल मिलाप का त्यौहार है त्योहारों के महत्व का आकलन इसी बात से किया जा सकता है कि त्यौहार के दिन लोग इकठ्ठा होकर मिल जुलकर आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मानते हैं ईद की सेवई हो या होली कि मिठाई हो हम हिन्दुस्तानी सभी त्यौहार मिलजुलकर मानते हैं जिससे अनेकता में एकता कि सोच को बढ़ावा मिलता है और इसी बात में एक मजबूत लोकतंत्र और हिन्दू मुस्लिम एकता का राज छुपा है जो देश कि तरक्की और विकास में अहम किरदार अदा करता है।
इस अवसर पर इरशाद खान,अनिसुर्रहमान,अली खान,मोहम्मद ज़ैद,शाबान अहमद,नौशाद अहमद,इज़हार अहमद,मोहम्मद अकील,इसरार अहमद,लियाकत हुसैन,मो सलमान,मो उस्मान,आदि मौजूद रहे।

0 comments