अपने ही देश के लोगों से अनजान..... बेहद ही खुबसूरत राज्य लक्षदीप

|

Positive 2:- जिधर नजर दौड़ाओ वहाँ तक सिर्फ और सिर्फ समुन्दर........जमीन का नामोनिशां नहीं| छोटे छोटे 36 टापूओं को मिला कर बना भारत का एक छोटा सा और बेहद ही खुबसूरत...., केंद्र सरकार द्वारा शासित राज्य..... लक्षदीप| नीला समुन्दर, मनमोहक आसमान और कुदरत की बेइन्तेहाँ सौगातों से मालामाल राज्य लक्षदीप बहुत ही कम जमीनी एरिया तक़रीबन 33 sq km में फैला हुआ है| लगभग 66 हजार लोगों का घर इस राज्य में 97 फीसद आबादी मुस्लिम है| ज्यादातर लोग मलयाली भाषा बोलते हैं|
लक्षदीप भारत का इकलौता ऐसा राज्य है जहाँ जाने के लिये भारतीय नागरिक को भी वहां के प्रशासन से परमीशन की जरूरत पड़ती है|
बेहद पढ़े लिखे लोगों का घर लक्षदीप अपने बेहद रोचक इतिहास के लिए भी मशहूर है कहा जाता है की इन टापुओं को केरल चेरामन पेरूमल ने बसाया था वो ही चेरामन जिसे भारत में पहली मस्जिद बनाने के लिए जाना जाता है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/4ThW-UKCt9U लक्षदीप का कारोबार पूरी तरह से मछली और टूरिज्म पर टिका हुआ है| यहाँ का कल्चर बहुत हद तक केरल से मिलता जुलता है| हम भारत के लोग घुमने के लिए दुनिया जहाँ के देशों में जाते है मगर अपने ही देश में मौजूद बेहद ही खुबसुरत राज्य लक्षदीप से अनजान हैं..., बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR  

0 comments

Leave a Reply