अमेरिकी हुए ट्रम्प के खिलाफ

इंटरनेशनल डेस्क। रो रही इस बच्ची की यह तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। इस तस्वीर के कारण ट्रम्प सरकार की अवैध इमिग्रेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का अमेरिका में ही विरोध शुरू हो गया है। लोग इसे अमानवीय बताकर रोकने की मांग कर रहे हैं। इस पॉलिसी के तहत उन परिवारों के बच्चों को उनके माता-पिता से अलग किया जा रहा है जो अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हो रहे हैं। यह तस्वीर अमेरिकी फोटोग्राफर जॉन मूरे ने पिछले हफ्ते उस समय खींची थी, जब टेक्सास के पास पुलिस बच्ची की मां की तलाशी ले रही थी। तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। बता दें कि जॉन मूरे को उनकी फोटोग्राफी के लिए प्रतिष्ठित पुलित्सर प्राइज सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यह तस्वीर मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल : फोटोग्राफर मूरे एक चैनल के साथ बात करते हुए मूरे ने कहा, 'वह बच्ची अपनी मां की गोद में बहुत ही सहमी हुई थी। पुलिस अफसर ने उस महिला को बच्ची को नीचे उतारने को कहा ताकि वह तलाशी ले सके। जैसे ही बच्ची को नीचे उतारा, वह रोने लगी।' मूरे ने आगे कहा, "मैं सालों से तस्वीरें खींचते आया हूं। लेकिन यह तस्वीर खींचना जिंदगी में सबसे मुश्किल पल था। मैं तीन बच्चों का पिता हूं। एक बेटी तो घुटनों के बल चलती है। तलाशी के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को एक वैन में ठूंस लिया। मैं बस गहरी सांस ही ले सका।" तस्वीर बनी पॉलिसी के विरोध का जरिया : फोटो के वायरल होते ही अमेरिका में ट्रम्प की अवैध इमिग्रेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का विरोध शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसे बेहद अमानवीय बताया है। विरोध करने वालों में कुछ तो ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद भी हैं। मूरे कहते हैं, "मेरी इस तस्वीर ने कई लोगों को इमोशनली अंदर तक भिगो दिया है। उम्मीद है यह तस्वीर पॉलिसी चेंज करने का जरिया बनेगी।"

0 comments

Leave a Reply