अमेरिका : डकैती की घटना के दौरान घायल भारतीय नागरिक की हालत स्थिर

वाशिंगटन, 31 दिसंबर (भाषा) अमेरिका में सशस्त्र डकैतों द्वारा गैस स्टेशन पर डकैती के दौरान गोली से घायल हुए भारतीय नगारिक की हालत अब स्थिर है तथा। यहां एक भारतीय छात्र को भी गोली लगी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकागो में भारत की महावाणिज्य दूत नीता भूषण दूतावास के अन्य अधिकारियों के साथ घायल बकर सईद को देखने कल अस्पताल गई थीं। इन्हें उस घटना के दौरान दो गोली लगी थी। महावाणिज्य दूत ने एक ट्वीट में कहा है, ' वह होश में हैं और भगवान की कृपा से ठीक हो रहे हैं।' विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नीता की प्रशंसा करते हुए कहा, ' शाबाश नीता। इसी तरह से हमें अपने लोगों का ध्यान रखना चाहिए।' 28 दिसंबर को डोल्टन के क्लार्क और लांगले गैस स्टेशन पर सशस्त्र डकैतों ने चोरी का प्रयास किया था।

0 comments

Leave a Reply