आम चुनाव 2019 से पहले ‘मीडिया वालंटियर्स’ बन कर एशिया टाइम्स से जुडें
नई दिल्ली: (एशिया टाईम्स डेस्क ) प्रिय पाठक जैसा कि आप जानते हैं न्यूज़ पोर्टल एशिया टाईम्स ब्रेकिंग न्यूज़ और हंगामा की दुनिया से अलग हट कर Alternative Media का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आपको आम जनमानस से जुड़े अहम मुद्दों पर सोचने ,समझने पर उभरता है और उस पर चर्चा की तरफ बुलाता है ।
इस मुहिम का मक़सद ?
फ़िलहाल हम भारत की दो भाषा उर्दू और हिन्दी में काम कर रहे हैं , देश में बेहतर तबदीली लाने की इस मुहिम में हम आपकी सरगर्म हिस्सेदारी का स्वागत करते हैं ।
हम देश भर से ऐसे नौजवान ‘मीडिया वालंटियर्स’ को निमंत्रण देते हैं जो तबदीली की इस मुहिम का हिस्सा बन कर कुछ करना चाहते हैं, जो सिस्टम से सवाल पूछने का हौसला रखते हैं ।
यू पी और बिहार के संसदीय हलकों की ग्राउंड रिपोर्ट
आपको करना यह होगा कि खासतौर से उतर प्रदेश और बिहार में अपने अपने संसदीय हलकों के विकास की ज़मीनी सच्चाई का पता लगाऐं , वहां के समाजी और सियासी हालात का ज़मीनी जायज़ा लेकर हमें रिपोर्ट करेंगे । हम उसे अपने पोर्टल पर आप के नाम से पब्लिश करेंगे ।कौन लोग जुड़ सकते हैं
वो युवा जो हिन्दी और उर्दू में रिपोर्ट करने और भेजने की छमता रखते हैं उन्हें इस मुहिम में काम दिए जाऐंगे
जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

0 comments