मुस्लिम लॉ बोर्ड बोला- काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ने जाएं:वक्फ बिल का विरोध; आज रमजान का आखिरी जुमा, कल विजयवाड़ा में प्रदर्शन

रमजान का आखिरी जुमा (जुमातुल विदा) है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने देशभर के मुसलमानों से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने जाने को कहा है। AIMPLB ने वक्फ संशोधन बिल 2024 के विरोध में ये अपील की है।

 

AIMPLB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लेटर शेयर कर लिखा- अल्हम्दुलिल्लाह, दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में मुसलमानों के जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन ने कम से कम BJP की सहयोगी पार्टियों को हिला दिया है। अब 29 मार्च को विजयवाड़ा में भी एक बड़ा प्रदर्शन होगा।

आगे लिखा- वक्फ संशोधन बिल 2025 एक खतरनाक साजिश है। इसका उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों, खानकाहों, कब्रिस्तानों और परोपकारी संस्थानों से बेदखल करना है। यदि यह बिल पास हो गया तो ये सभी हमसे छीन लिए जाएंगे।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लिखा-

QuoteImage

वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर विरोध करना देश के हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। बोर्ड सभी मुसलमानों से अपील करता है कि वे जुमातुल विदा की नमाज के लिए मस्जिद जाते समय काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन विरोध दर्ज कराएं। 

QuoteImage

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से जारी लेटर

 

 

0 comments

Leave a Reply