अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का लापता छात्र मोहम्मद अशरफ अली दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में मिला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पढ़ रहे बिहार के अररिया के छात्र मोहम्मद अशरफ अली बुधवार देर रात दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में मिल गया है। बता दें कि, अशरफ अली पिछले दो हफ्ते से लापता था।
समाचार एजेसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्कल ऑफिसर (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने कहा कि एक पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को उन्हें दिल्ली से अलीगढ़ वापस ले आया गया। उन्होंने कहा कि 26 साल के अशरफ ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन में था और अपने आसपास के माहौल में खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा था इसलिए बिना किसी को बताए वह वहां से चला आया था।
इरशाद ने इसकी जानकारी एएमयू अधिकारियों को दी, जिन्होंने अशरफ के ठिकाने के बारे में अलीगढ़ पुलिस को सूचित किया। अशरफ की तस्वीर के साथ उसके पोस्टर तब लगाए गए, जब पुलिस को गाजियाबाद के एक एटीएम से उसके 1,000 रुपये निकालने की जानकारी मिली थी।
बिहार के अररिया जिले का रहने वाला अशरफ एएमयू से बी.ए. (स्पैनिश) की पढ़ाई कर रहा है। 23 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से उसके लापता होने के बाद विद्यार्थियों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया और उसका पता लगाने के लिए कार्रवाई किए जाने की मांग की।

0 comments