अजित साही और शहला राशिद ने IAMC की मीटिंग में USA में की शिरकत

वर्जीनिया : सीनियर जौर्नालिस्ट अजित साही , जेएनयू की स्टूडेंट लीडर मानवाधिकार कार्यकर्ता शहला राशिद पहलू खान की मौत पर 24 को ऑक्टोबर को एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट ”पुलिस पहलु खान के कातिलों को कैसे बचा रही है “ रिलीज़ करने के तुरंत बाद IAMC की मीटिंग में शिरकत के लिए USA के सफ़र पर रवाना हो गए| न्यूज़ वेबसाइट कारवां डेली डाट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन अमेरिकन मुस्लिम कौंसिल वाशिंगटन चैप्टर ने जॉर्ज मार्शल हाई स्कूल फाल्स चर्च में मीटिंग बुलाई थी| मीटिंग का मुख्य विषय था “भारत में मज़हबी आज़ादी और मानवाधिकार की रक्षा”. दोनों वक्ताओं ने भारत में बढती असहनशीलता का बड़ा ज़िम्मेदार रूलिंग पार्टी के सियासतदानों को करार दिया ,और लोगों से अपील की भारत की सेक्युलर पहचान की रक्षा के लिए आगे आयें , मीटिंग में 400 से अधिक इंडियन अमेरिकन ने शिरकत की|

0 comments

Leave a Reply