अजमेर दरगाह और पुष्कर मेले के लिए विश्व प्रसिद्ध अजमेर
|
Positive 2:- ख्वाज़ा मोईनुद्दीन चिश्ती जिन्हें दुनिया गरीब नवाज के नाम से भी जानती है की विश्व प्रसिद्ध दरगाह अजमेर में स्थित है| बेहद ही अमीर विरासत का संरक्षक अजमेर अपने पुष्कर मेले के लिए भी मशहूर है|
8,481 sq km में फैला हुआ राजस्थान का यह जिला भारत के उन गिने चुने इलाकों में से है जहाँ आज ही सिन्धी भाषा का इस्तेमाल होता है|तक़रीबन 26 लाख लोगों का घर यह जिला 12 फीसद मुस्लिम आबादी रखता है| पुरे विश्व से तीर्थयात्री अजमेर दरगाह आते हैं जिसकी वजह से ट्रांसपोर्ट के मामले में इस जिले ने बहुत तरक्की की है| आज़ादी के वक़्त बहुत सारे लोग सिंध प्रांत में चले गये थे जो अभी पाकिस्तान का हिस्सा है| राजस्थानी मुस्लमान Small Scale Industry में बहुत निपुण होते है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/YDIF2GbNFFY अजमेर में लोगों मुख्य कारोबार मार्बल, हेंडीक्राफ्ट का बिज़नस और इसके साथ साथ पुष्कर का मेला और अजमेर का उर्स भी लोगों की आमदनी का जरिया बनता है|
अजमेर में ही स्थित किशनगढ़ जिसको मार्बल्स का शहर भी कहा जाता है|विश्व प्रसिद्ध Tourist Place होने की वजह से सरकार ने अजमेर के विरासती स्थलों पर ही ज्यादा ध्यान दिया है शिक्षा के मामले में यह जिला नजरअंदाज ही हुआ है.... बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments