आज तक के पत्रकार ने फारूक अब्दुल्ला से पूछा क्या आप इंडियन हैं?

नई दिल्ली:– जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के सुप्रिमो फारूक अब्दुल्ला ने आज तक के एंकर पुण्य प्रसून वाजपेयी को बुरी तरह डांट पिलाई है। दरअस्ल आज तक एक के प्रोग्राम में पुण्य प्रसून वाजपेयी ने फारूक अब्दुल्ला से सवाल कर लिया कि क्या आप खुद को भारतीय मानते हैं ? इस सवाल पर फारूक अब्दुल्ला बुरी तरह भड़क गये। उन्होंने आज के इस वरिष्ठ पत्रकार पर भड़कते हुए कहा कि आपको किसने अधिकार दिया कि आप ये सवाल करें, उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या आप इन लोगों से सवाल करेंगे कि ये इंडियन हां या इंडियन नहीं हैं। इस पर पुण्य प्रसून ने बात को टालने की कोशिश की तो फारूक अब्दुल्ला और गुस्सा हो गये। https://www.facebook.com/indianmuslim.co/videos/2150832305144210/ उन्होंने कहा आपकी हिम्मत कैसे हुई इस तरह का सवाल करने की, उन्होंने कहा कि आप लोगों के दिमाग में बीमारी लग चुकी है, उसका इलाज कराईये, फारूक अब्दुल्ला का गुस्सा कम नहीं हुआ उन्होंने पूछा कि आपको यह अधिकार किस शख्स ने दिया कि आप लोगों से पूछें कि वह इंडियन है या नहीं, इस पर पुण्य प्रसून ने बात को टालने की कोशिश की तो फारूक ने कहा कि मेरे सवाल का जवाब दीजिये बात को घुमाईये मत। फारूक अब्दुल्ला को गुस्सा होते देख पुण्य प्रसून वाजपेयी खुद ही कहने लगे कि आप इंडियन हैं, इस पर फारूक ने कहा कि तो फिर आपने मुझसे ये सवाल क्यों किया। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला आज तक समाचार चैनल के एक प्रोग्राम में पत्रकारों और वहां पर बैठे लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे।  

0 comments

Leave a Reply