Air India ने एयरबस विमान खरीदने के लिए SMBC से 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया

Air India द्वारा एयरबस से A350-900 विमान की खरीद को आंशिक रूप से फंडिंग किया गया है। इस विमान की डिलिवरी अक्टूबर, 2023 में की गई थी।

जापानी ऋणदाता SMBC ने बुधवार को कहा कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस से चौड़े आकार का विमान खरीदने के लिए उससे 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस लेन-देन से एयर इंडिया द्वारा एयरबस से A350-900 विमान की खरीद को आंशिक रूप से फंडिंग किया गया है। इस विमान की डिलिवरी अक्टूबर, 2023 में की गई थी।

SMBC ने कहा कि यह कर्ज उसकी सिंगापुर शाखा के माध्यम से एक गारंटी वाली ऋण सुविधा है। एयर इंडिया की गिफ्ट सिटी-मुख्यालय वाली इकाई एआई फ्लीट सर्विसेज ने यह कर्ज लिया है।

 

0 comments

Leave a Reply