ताइवान की फोटो के बाद कांग्रेस ने झारखंड के वीडियो को असम में हुई गोलीबारी बताकर किया इस्तेमाल

गुवाहाटी: 

असम के चुनाव प्रचार में कांग्रेस गलत तस्वीर के बाद एक बार एक वीडियो ने पार्टी की किरकिरी करा दी है. दरअसल, असम कांग्रेस (Assam Congress) ने झारखंड में एक मॉक ड्रिल के वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया और इसे असम में संशोधित नागरिकता कानून (Anti CAA Protest) के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान 5 लोगों के मारे जाने की घटना के वीडियो के तौर पर पेश किया.

असम के वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Finance Minister Himanta Biswa Sarma) ने प्रदेश कांग्रेस इकाई को "फेक न्यूज फैक्ट्री" करार दिया है. असम कांग्रेस इकाई ने पिछले गुरुवार को 2.47 मिनट का एक वीडियो जारी साझा किया था. दो मिनट के एक वीडियो में वायसओवर करने वाला व्यक्ति कह रहा था कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 5 लोग मारे गए थे, जबकि वीडियो में कथित तौर भीड़ पर पुलिस की फायरिंग को दिखाय जा रहा है.

 

0 comments

Leave a Reply