राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद राहुल गांधी ने पूछा, मोदी सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वक्तव्य के बाद गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है।

राहुल गांधी ने गुरुवार (11 फरवरी) ट्वीट किया, “पूर्व की यथास्थिति बरकरार नहीं रहने का मतलब कोई शांति नहीं।” कांग्रेस नेता ने सवाल किया, “भारत सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और अपना क्षेत्र जाने को क्यों दे रही है?”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने चीन से हर स्तर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने देगा और हमारी सेना देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तत्परता के साथ मोर्चे पर डटी हुई है।

 

0 comments

Leave a Reply