अब कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता/अजय माकन
नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए कहा जा सकता है कि 2019 में अब कांग्रेस के सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है.
उक्त विचार आज गंगा जमुनी भाईचारा मार्च के समापन समारोह में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने किया . इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट नदीम जावेद और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट अली मेहदी भी मौजूद थे .
अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो नफरत का बीज बोया था उसको देश की जनता ने ठुकरा दिया, अब जनता इन ताकतों को सत्ता से बेदखल कर दम लेगी
दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री अली मेहदी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और को कामयाबी से करवाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया
इस अवसर पर प्रोफेसर अपूर्वा नन्द ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वक्त देश कांग्रेस की ओर उम्मीद की निगाह से देख रहा है
स्वामी अग्निवेश ने इस अवसर पर अमित शाह और मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि देश की सभी समस्याओं की जड़ मोदी और अमित शाह है इनको सत्ता से बेदखल न किया गया तो यह लोग देश को गर्त में पहुंचा देंगे

0 comments