विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन देशों को चेतावनी दी, जहां संक्रमण के मामले घट रहे, कहा- महामारी का दूसरा दौर आ सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन देशों को चेतावनी दी है जहां कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। डब्ल्यूएचओ का कहना है, जहां कोरोना के मामले घट रहे है वहां अचानक मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए महामारी को रोकने के उपायों के साथ तैयार रहें। डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रमुख डॉ. माइक रेयान ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, दुनिया कोरोना संक्रमण की पहली लहर से जूझ रही है। कई देशों में मामले घट रहे हैं जबकि सेंट्रल और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और अफ्रीका में मामले बढ़ रहे हैं।
संक्रमण की दूसरी लहर और तेज हो सकती है

इमरजेंसी प्रमुख माइक रेयान ने कहा, महामारी लहरों के रूप में आती हैं, इसका मतलब है कि महामारी इस साल दोबारा उन क्षेत्रों में आ सकती है जहां मामले थम रहे हैं। अगर वर्तमान में चल रही संक्रमण की पहला दौर रोक भी लिया गया तो भी अगली बार संक्रमण की दर बेहद तेज हो सकती है।
सिर्फ ये मानकर न बैठें कि मामले घट रहे हैं
डॉ. माइक रेयान के मुताबिक, हमें इस बात को समझने की जरूरत है कि महामारी दोबारा उभर सकती है। हम सिर्फ ये मानकर नहीं बैठ सकते कि आंकड़ों में कमी आ रही और संकट कम हो रहा है। महामारी का दूसरा दौर भी आ सकता है।


0 comments