ज़कात अवेयरनेस फाउंडेशन औफ इंडिया ने बच्चों में बांटे पाठ्य पुस्तक और पाठन सामग्री
मुजफ्फरपुर : (एशिया टाइम्स /ग़ज़नफर इकबाल ) शहर के वार्ड 38 के महाराजी पोखर मुहल्ले में स्थित मिल्लत उर्दू प्राईमरी स्कूल में ज़कात अवेयरनेस फाउंडेशन औफ इंडिया (ज़ाफ़ी-एन .जी .ओ)की तरफ से यहां के बच्चों के बीच किताब,कलम, इंस्ट्रुमेंट् किट, डिक्शनरी तथा स्कूल बैग आदि का वितरण किया गया.
ज़ाफी फाउंडेशन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है और गरीब तथा आर्थिक रुप से कमज़ोर बच्चों की मदद भी हो जाती है, भविष्य में होने वाले आयोजनों में कामयाब बच्चों को पुरस्कृत करने और गाईड करने की भी व्यवस्था की जायेगी ताकि प्रतिस्पर्धा का माहौल भी बना रहे और बच्चों का प्रोत्साहन भी होता रहे.
गौरतलब है कि फाउंडेशन हमेशा से ही सामाजिक,शैक्षणिक और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विशेष रुचि लेता रहा है,कोरोनाकाल के दौरान मास्क,पीपीई किट आदि का वितरण भी लगातार किया गया तथा जिला प्रशासन और स्थानीय वार्ड पार्षद के सहयोग से विशेष हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन भी किया जाता रहा है, इसमें डाक्टर तौसीफ निसार तथा डाक्टर के.ज़मां की भुमिका काफी सराहनीय रही है,कोविड-19 के टीकाकरण का काम भी फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है.
इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महापौर राकेश कुमार पिंटू, डाक्टर खलीकुजजमां, मास्टर सुलेमान साहब,शादात खय्याम, ज़ैद अख्तर, मकसूद आलम,रफत अली(जिन्ना साहब) आदि उपस्थित थे.

Deepika
बहुत खूब .