नये साल का जश्न कंबल बांट कर मनाया ज़कात अवेयरनेस फाउंडेशन औफ इंडिया ने

ग़ज़नफर इकबाल

मुजफ्फरपुर : ( एशिया टाइम्स) नया साल मनाने का इससे बेहतर और क्या तरीका हो सकता है के एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया हो वहीं एक संस्था रात में सर्द हवाओं और कनकनी को चुनौती देकर कंबल बांटने का काम करे,जी हां मुज़फ्फरपुर के एक ग़ैर सरकारी संस्था ज़कात अवेयरनेस फाउंडेशन औफ इंडिया के सदस्यों ने यह काम किया है,शहर के प्रमुख इलाके जहां रात में फुटपाथों पर, शेल्टर के नीचे या दुकान की सीढ़ियां पर गरीब,बेघर, रिक्शे और ठेले वाले सो जाते हैं ऐसे लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया गया है, सरैया गंज,गोला रोड, कंपनी बाग़, पक्की सराय, देवी मंदिर और मिठनपुरा जैसे इलाकों में यह काम फाउंडेशन के सदस्य  शादात खय्याम (पूर्व वायुसेना अधिकारी),

इकबाल कुरैशी (समाज सेवी), हशमत अली (सर्राफा व्यवसाई) तथा रफत अली (वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार) ने किया गया है,फाउंडेशन समय समय पर इस तरह के जन सेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेता रहा है, इससे पहले कोरोना काल में भी जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री, मास्क,सैनेटाइजर आदि का वितरण भी किया गया था, वैक्सिनेशन कैंप लगाकर टीकाकरण का काम भी फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर किया जा रहा है,

कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए जागरुकता अभियान भी संगठन के सदस्य समय समय पर चलाते रहते हैं,फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की चर्चा आम लोगों के बीच खूब हो रही है,फाउंडेशन के एक सदस्य ने एशिया टाईम्स से बातचीत में बताया के जकात की रकम फाउंडेशन में भी जमा की जा सकती है जिससे फाउंडेशन जरूरतमंदों और गरीबों के लिए खैर का काम कर सके

0 comments

Leave a Reply