अररिया में युवा पत्रकार पर हमला

हमलावरों ने बंदूक तानकर उनका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली और बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनके तीन दांत टूट गए।

अररिया (बिहार)। बिहार के युवा पत्रकार मुनव्वर आलम पर शनिवार रात रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मुनव्वर आलम माननीय सांसद असदुद्दीन ओवैसी की रैली को कवर करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।

हमलावरों ने बंदूक तानकर उनका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली और बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनके तीन दांत टूट गए।

स्थानीय पत्रकारों और सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। मिल्लत टाइम्स के संपादक शम्स तबरेज़ क़ासमी ने इसे “कायरतापूर्ण और हृदयविदारक” हमला बताते हुए कहा कि एक पत्रकार पर इस तरह का वारदात बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बिहार पुलिस से अपील की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भी इसकी कड़ी निंन्दा की और इस पूरे मामले की जांच और साथ ही पत्रकार मुनव्वर आलम को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। 


मुनव्वर आलम अररिया में ‘True Report’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और कई वर्षों तक मिल्लत टाइम्स से जुड़े रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments

Leave a Reply