क्या दलित और पिछड़े मंत्री उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जिताने में मदद करेंगे ?
नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में चुनावी राज्य यूपी से 16 मंत्री और सबसे ज्यादा 23% भागीदारी गुजरात को दी गई है . 55% मंत्री 5 राज्यों से, चुनावी राज्य यूपी से 16 मंत्री; लेकिन लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे ज्यादा 23% भागीदारी गुजरात की है नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का पहला विस्तार किया।
विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, तो 36 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली। 7 मंत्रियों को प्रमोट किया गया। यानी, कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली।
इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में प्रधानमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है। ये मोदी का अब तक का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल है।
कैबिनेट में अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी, अभी भी 3 मंत्रियों के लिए जगह खाली है।

0 comments