अगर यह तीनो किसान कानून लागु हुए तो सात तरफ से किसानों की घेरा बंदी हो जायेगी

खेती में कंपनी राज लाने का विरोध कर रहे हैं किसान/योगेन्द्र यदव

1-   सरकारी APMC की मंडी बंद हो जाएगी  ,होगा यह की दो तीन साल बाद प्राइवेट मंडी उसके सामने आ जायेगी .  प्राइवेट मंडी किसान को पहले लुभाने के लिए सौ पचास महंगा लेंगे .

 

2-    मंडी से आढ़ती बहार आजायेगा और मंडी बंद हो जाये गी जब मंडी बंद होजाए गी  तो MSP पर सरकारी खरीद अपने आप बंद हो जाए गी .

 

3-    अगर यह दोनों बंद तो राशन की दूकान बंद ,राशन की दूकान में गेहूं चावल कहाँ से आता है सरकार जो किसान से खरीदती है वहीं से तो अता है .

 

4-    किसान की किस्मत कॉन्ट्रैक्ट में बंद , कंपनी किसान से कॉन्ट्रैक्ट कर लेगी फिर कंपनी तय करेगी ,अगर बाज़ार में ज्यादा दाम हुआ तो कंपनी पुराने कॉन्ट्रैक्ट पर  देने पर मजबूर करेगी और अगर बाज़ार में दाम घट गया तो कंपनी कहेगी कि तुम्हारे अनाज क्वालिटी घटिया है कम में दोगे तो हम लेंगे .

 

5-    जमा खोरी पर अब तक जितनी रोक टोक थी वो ख़त्म हो जाएगी , कोई जब चाहे अनाज बाज़ार में लाने से रोक लेगा ,इसमें वही कम्पनियां ही आगे रहेंगी.

 

6-    कई प्रदेशों में सस्ती या फ्री बिजली किसानों को जो अबतक  मिलती थी वह बंद कर दी जाएगी ,अब केंद्र सरकार कानून ला रही है कि कोई भी प्रदेश अपने खर्च पर भी किसानों को सस्ती या फ्री बिजली नहीं देगा.

 

7-    कानून कहता है कि पराली जलाने वाला किसान जेल जायेगा , उस पर एक करोड़ रुपे तक का जुर्माना लगाया  जा सकता है  और 5 साल तक की सजा हो सकती है .

 

नोट : उपरोक्त बातें एशिया टाइम्स ने  योगेन्द्र  यदव के एक वीडियो इंटरव्यू  से लिया है ,यह इंटरव्यू मशहूर Youtuber कुमार श्याम ने लिया है .  

 

0 comments

Leave a Reply