मोदी सरकार का नया मंत्रालय 'सहकारिता मंत्रालय' क्या है और क्या करेगा
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक नए मंत्रालय 'सहकारिता मंत्रालय' (Ministry of Co-operation) का गठन किया है। कहा गया है कि मोदी सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के सपने को साकार करने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। नया सहकारिता मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान करेगा।
कहा गया है कि हमारे देश में सहकारिता आधारित आर्थिक विकास मॉडल बहुत प्रासंगिक है, जहां प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करता है। को-कोऑपरेटिव्स के काम करने को लेकर लीगल फ्रेमवर्क की बेहद ज्यादा जरूरत थी।
सहकारी समितियों को पिछड़ने से बचाने और उन्हें विकास के पथ पर आगे ले जाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।
यह मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए 'कारोबार में सुगमता' के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों (एमएससीएस) के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

0 comments