क्या है बुनियाद टैलेन्ट सर्च अभियान और कब हुई थी इसकी शुरुआत ?

बलरामपुर: बुनियाद टैलेन्ट सर्च अभियान की शुरूआत वर्ष 2014 में की गई, तबसे लगातार हर वर्ष बुनियाद टैलेन्ट सर्च परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक हो रहा है। 2014 के बाद के वर्षों में इलाके के छात्रों ने AMU अलीगढ़, नवोदय और BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपने झन्डे बुलन्द करके बुनियाद के मकसद को सार्थक और सही साबित कर दिखाया है।
इस बार की टैलेन्ट सर्च परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2020 को सन्त कबीर नगर और बलरामपुर जनपद के उतरौला में एक साथ हुआ।
जिसमें सन्तकबीर नगर के 106 स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10वीं के टाप 5-5 बच्चों को शामिल करते हुए कुल 1003 बच्चों ने प्रतिभाग किया। और उतरौला में लगभग 50 स्कूलों से कुल 642 बच्चे बुनियाद परीक्षा में शामिल हुए।
बुनियाद परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है जिसमें सन्त कबीर नगर से कक्षा 6 में मदरसा अलहुदा चयनपुर सन्त कबीर नगर के अबु रेहान ने 71 अंक हासिल करके कक्षा 6 वर्ग टाप किया है। 7वीं में भी मदरसा अलहुदा के अवधेश कुमार ने73 अंक, 8वीं में मदरसा अलहुदा के अमान अहमद 79 अंक, 9वीं में अलहुदा के मो. जैद 72 अंक और 10वीं में HR ग्लोबल एकेडमी उसरा शहीद के फैसल फिरोज 62 अंकों के साथ अपने अपने कक्षावर्ग में टापर बने हैं।
अब्दुल वहीद खान की जिन्दगी उन्हीं की जुबानी | Abdul Waheed Khan | Asia Times

वहीं बलरामपुर जनपद के नतीजों में 6वीं कक्षा में HRA इन्टर कालेज के कुँवर सिंह वर्मा ने 52 अंक हासिल करके कक्षा 6 वर्ग टाप किया है। 7वीं में एम्मान्युएल चर्च स्कूल उतरौला के मानविक गुप्ता ने 57 अंक, 8वीं में स्कालर्स एकेडमी उतरौला के आयुष मौर्या ने 50 अंक, 9वीं में MJ एकेडमी की शिफत फातमा ने 59 अंक और 10वीं में MJ एकेडमी के ही वली रज़ा ने 53 अंक हासिल करके अपने अपने कक्षावर्ग में टाप किया है।
दोनों जनपदों के संयुक्तरूप से ओवरआल टापर मदरसा अलहुदा पब्लिक स्कूल चयनपुरवा सन्तकबीर नगर में 8वीं के छात्र अमान अहमद रहे। जिन्होंने 100 में कुल 79 अंक प्राप्त किए। MJ एकेडमी उतरौला की शिफत फातमा 59 अंक अर्जित कर बलरामपुर जनपद की ओवरआल टापर बनीं।
मेरिट के आधार पर सन्त कबीर नगर में जूनियर वर्ग से 99 और हाईस्कूल वर्ग से 49 स्टूडेन्ट्स पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।
बलराम जनपद के उतरौला में जूनियर वर्ग से 71 और हाईस्कूल वर्ग से 47 स्टूडेन्ट्स पुरस्कार सूची में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं।
टाप विद्यालय की सूची में सन्त कबीर नगर में जूनियर वर्ग से मदरसा अलहुदा चयनपुर ने पहला स्थान, हैप्पी आल पब्लिक स्कूल लोहरौली दूसरा और के.के पब्लिक स्कूल टेमारहमत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल वर्ग में के.के पब्लिक स्कूल टेमा रहमत पहला स्थान, मदरसा NKPS तिलजा दूसरा और HR ग्लोबल एकेडमी उसराशहीद ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

उतरौला बलरामपुर में जूनियर वर्ग से स्कालर्स एकेडमी उतरौला ने पहला स्थान, एम्मानुएल चर्च स्कूल उतरौला ने दूसरा और MJ एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल वर्ग में स्कालर्स एकेडमी उतरौला ने पहला, MJ एकेडमी ने दूसरा और HRA इन्टर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इनके अलावा सारे विद्यालयों ने काफी मेहनत करके अपने बच्चों में रचनात्मक सुधार किया है। बुनियाद के उद्देश्यों को पूरा करने और बच्चों के भविष्य को रचनात्मक दिशा देने में उनकी मेहनत सराहनीय है। बुनियाद टीम की तरफ से विद्यालयों के प्रबन्धकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को धन्यवाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
.
सत्ता को आइना दिखाने वाली पत्रकारिता जो कॉरपोरेट और राजनीति के नियंत्रण से मुक्त भी हो, वो तभी संभव है जब जनता भी हाथ बटाए.


0 comments