आईआईएमसी में होगा ‘कम्युनिटी रेडियो’ पर वेबिनार का आयोजन

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर । सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर 2 नवंबर को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में ‘कम्युनिटी रेडियो यानी सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख विद्धान अपने विचार व्यक्त करेंगे।

वेबिनार में वन वर्ल्ड फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री राजीव टिक्कू, रेडियो अल्फ़ाज़-ए-मेवात की प्रमुख श्रीमती पूजा ओबेरॉय मुरादा, कम्युनिटी मीडिया कंसल्टेंट डॉ. डी. रुक्मिणी वेमराजू एवं रेडियो बनस्थली राजस्थान के स्टेशन मैनेजर श्री लोकेश शर्मा वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी द्वारा विषय प्रवर्तन से होगी। 
आयोजन में संस्थान के अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नंबूदिरीपाद स्वागत भाषण देंगे।  कार्यक्रम का संचालन अपना रेडियो के कार्यक्रम प्रमुख श्री संजय अग्रवाल करेंगे एवं भारतीय सूचना सेवा की पाठ्यक्रम निदेशक श्रीमती नवनीत कौर धन्यवाद ज्ञापन देंगी।

0 comments

Leave a Reply