'ओखला रतन अवार्ड ': कई मक़ामी तंज़ीमों और अफ़राद को समाजी ख़िदमात के लिए नवाज़ा गया

मशहूर तंज़ीम 'वालंटियर्स ऑफ चेंज' ने मिल्ली माॅडल स्कूल में अपने दूसरे ओखला रतन अवार्ड की तक़रीब

 

ओखला :  मशहूर तंज़ीम 'वालंटियर्स ऑफ चेंज' ने मिल्ली माॅडल स्कूल में अपने दूसरे ओखला रतन अवार्ड की तक़रीब कोरोना की गाइडलाइन के साथ मुनअक़िद की जिसमें कुछ चुने हुए मैदानों में इलाक़े की तरक़्क़ी के लिए काम करने वाले अहम अफ़राद और तंज़ीमों को नवाज़ा गया।

 
तक़रीब की सदारत वालंटियर्स ऑफ चेंज के कनवीनर डा अब्दुल रशीद अगवान ने की जबकि  जमाअते इस्लामी के जनरल सेक्रेटरी टी. आरिफ अली मेहमान ख़ुसूसी के तौर पर मौजूद थे। अवार्ड की ज्यूरी के मेम्बर मौलाना अबरार अहमद मक्की मेहमाने एजाज़ी थे।

इस प्रोग्राम का इनअक़ाद शाहिद रज़ा ने किया और वालंटियर्स ऑफ चेंज के मआवीन कनवीनर एडवोकेट अताउल्लाह ख़ान की रहनुमाई में रखी गई इस तक़रीब में आठ तंज़ीमों या अफ़राद को ओखला रतन अवार्ड और तक़रीबन 25 को मेअमारे ओखला अवार्ड दिया गया।


जिन मैदानों में ओखला रतन अवार्ड दिया गया उनमें तालीम के लिए एसकेवी गर्ल्स स्कूल नूर नगर को नीट में नुमाया कामयाबी के लिए, सुखदेव विहार ए ब्लाक आरडब्ल्यूए को ग्रीन ओखला के लिए, तनवीर जहां गुड़िया को वीमन डेवलपमेंट के लिए, फीडदनीडी50 को यूथ डेवलपमेंट के लिए, एसोसिएशन फाॅर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स को शहरी हुक़ूक़ के लिए, नूर नगर एक्सटेंशन (जौहरी फार्म) को आइडियल आरडब्ल्यूए के लिए और वेल्फेयर के लिए अधिकार फाउंडेशन शामिल हैं।

इनके अलावा थाना शाहीनबाग़ और थाना जामिया नगर के एसएचओ और स्टाफ को और एमसीडी वार्ड 102 की पब्लिक हेल्थ टीम को कोरोना वारियर्स के तौर पर स्पेशल अवार्ड दिये गये। ओखला ब्रेवरी अवार्ड अबुलफजल एनकलेव में आग से आठ लोगों की जान बचाने वाले मोहम्मद नासिर को दिया गया।


इस मौक़े पर इलाक़े की कई अहम श़खसियात ने शिरकत की और ओखला की बेहतरी के लिए काम करने वालों की हौसला अफजाई की। ब्लेसिंग एनजीओ की टीम ने इजलास की सजावट और तक़रीब के दीगर कामों में मआवनत की।

0 comments

Leave a Reply