विज़न 2026 और अल्शिफा हास्पिटल ने दिल्ली पुलिस को 500 PPE किट डोनेट किया

“लॉकडाउन के बाद से विज़न 2026 के तहत ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने 122000 से अधिक लोगों को भोजन प्रदान किया है और देश के विभिन्न राज्यों में 25000 से अधिक राशन किट वितरित किए हैं.”

नई दिल्ली | कोरोना का प्रकोप पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिए हुए है. दुनियाभर में लाखों लोग संक्रमित हैं और लाखों अपनी जान गवां चुके हैं. भारत में भी संक्रमित मरीज़ों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. चिकित्सकीय आपातकाल में लोगों के उपचार में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में ‘विज़न 2026’ और इससे जुड़ी संस्थाएं देशभर में अपने हज़ारों वालंटियर्स और संसाधनों के साथ कोरोना से लड़ने में सरकार की मदद कर रही हैं.

मंगलवार, 22 अप्रैल को विज़न 2026 के तहत जिला मजिस्ट्रेट साउथ ईस्ट दिल्ली हरलीन कौर को 500 पीपीई किट डोनेट किए गए. विजन 2026 के तहत चलने वाली संस्थाएं जैसे ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर और मेडिकल सर्विस सोसाइटी प्रमुख संगठन हैं. इसके साथ ही अल शिफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भी प्रमुख रूप से इन कार्यों में सहयोगी है.

 दिल्ली पुलिस ने विज़न 2026 द्वारा डोनेट किए गए पीपीई किट के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अल्शिफा हॉस्पिटल का धन्यवाद भी किया.

डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से धन्यवाद का सन्देश साझा करते हुए लिखा, “साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक, अल्शिफा हॉस्पिटल के चेयरमैन और उनकी पूरी टीम का धन्वाद करता है जिन्होंने पीपीई किट और प्रोटेक्शन किट खास तौर से शाहीन बाग़ और जामिया पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के लिए डोनेट किया है.”

 

इस अवसर पर श्री रफीक अहमद (सचिव, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन), डॉ० अब्दुल नासेर (निदेशक, अल शिफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल), डॉ० मुहम्मद आरिफ (नेशनल कोऑर्डिनेटर, मेडिकल सर्विस सोसायटी) और श्री इरशाद अहमद, सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के पूर्व सलाहकार और ट्रस्ट के सहयोगी उपस्थित थे.

 

श्री रफीक अहमद ने इंडिया टुमारो से बात करते हुए कहा कि, “कोरोवायरस जैसी महामारी से लड़ने में पीपीई किट के महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता. विज़न 2026 के तहत काम करने वाला संगठन ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन मानव सेवा के लिए कार्यरत भारत का एक सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म है जो भोजन, सुरक्षा किट और अन्य साधनों के साथ इस आपदा से लड़ रहा है. 2006 से भारत में काम कर रहा ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन लगातार कई प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से लड़ता आ रहा है और अब COVID-19 जैसी महामारी से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.”

 

नेशनल कोऑर्डिनेटर, मेडिकल सर्विस सोसायटी   डॉ० मुहम्मद आरिफ ने कहा कि, “कोरोना के खिलाफ इस वैश्विक लड़ाई में, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी बढ़ते कोविड -19 के प्रकोप से अलग-अलग इलाकों में डटे हुए हैं और लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं. इसलिए हमने दक्षिण दिल्ली जिला प्रशासन को 500 पीपीई किट दिए हैं और आने वाले दिनों में हम भारत की विभिन्न सरकारी संस्थाओं को और अधिक पीपीई किट, सैनिटाइजर और मास्क वितरित करने की योजना बना रहे हैं.”

 

उन्होंने बताया कि, “लॉकडाउन के बाद से विज़न 2026 के तहत ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने 122000 से अधिक लोगों को भोजन प्रदान किया है और देश के विभिन्न राज्यों में 25000 से अधिक राशन किट वितरित किए हैं.”

 

डॉ० आरिफ ने इंडिया टुमारो से साझा करते हुए कहा, “COVID-19 के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों की व्यस्तता के कारण, अन्य रोगियों को डॉक्टरों से परामर्श करने और दवा प्राप्त करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए अलशिफा हॉस्पिटल दिल्ली और पूरे भारत में विज़न 2026 के तह चल रहे 9 चिकित्सा केंद्रों में प्रसव के मामलों सहित अन्य रोगियों को मुफ्त उपचार प्रदान किया जा रहा है.”

 

इस महामारी और लॉकडाउन में देशभर में चल रहे विजन 2026 के राहत कार्यों में इसके तहत चलने वाली संस्थाएं जैसे ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट, सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर और मेडिकल सर्विस सोसाइटी और अल शिफा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हज़ारों वालंटियर्स दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और एक योद्धा की तरह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.

लॉकडाउन में COVID-19 से लड़ने के लिए विज़न 2026 के द्वारा किए गए प्रमुख कार्य

 

  • ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट अपने प्रयासों से IQRAA अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल, कालीकट केरल को उन्नत बायोमेडिकल उपकरणों के साथ एक आईसीयू यूनिट दान कर रहा है.
  • साथ ही 30 आईसीयू यूनिट के साथ COVID-19 उपचार केंद्र स्थापित कर रहा है.
  • 9 मेडिकल सेंटर, 2 मोबाइल वैन और 8 एम्बुलेंस लोगों की सेवा में लगे हैं.
  • लॉकडाउन के बाद से विज़न 2026 के तहत ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने 122000 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किए हैं.
  • विभिन्न राज्यों में 25000 से अधिक राशन किट वितरित किए गए.
  • दिल्ली के साउथ ईस्ट मजिस्ट्रेट को 500 पीपीई किट डोनेट की गई.
  • मेडिकल सर्विस सोसाइटी के तहत 65,195 रूपये की निजी अस्पतालों में दवा डोनेट की गई.
  • 20 हज़ार से अधिक मास्क और 1150 सेनेटाईज़र्स किट डोनेट किए गए.

 

 देशभर में COVID19 से लड़ाई में विज़न 2026 के द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग कार्यों के लिए 73200 लोगों ने अपनी सेवाएं दीं.

0 comments

Leave a Reply