विज़न 2026 ने दिल्ली दंगों से प्रभावित 300 परिवारों के पुनर्वास पर रिपोर्ट जारी किया

हम प्रभावित परिवारों को एक गरिमापूर्ण जीवन जीते देखना चाहते हैं / पी के नोफेल

नई दिल्ली: (प्रेस रिलीज) उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को  एक साल बीत चुका है । फरवरी 2020 में हुए सबसे भीषण दंगों में 53 लोग मारे गए थे। दंगाइयों ने  लाखों की संपत्ति को जलाकर राख कर दिया गया था। घरों और दुकानों को पहले लूटा और फिर आग लगा दी ।

एक पल में सैकड़ों परिवार तबाह हो गए। जब ​​दंगे रुके, तो सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने पीड़ितों के जीवन को बहाल करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में काम करना शुरू किया । विज़न 2026 ने अपने सहयोगी एन जी ओ  , सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, मेडिकल सर्विस सोसायटी, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट,  महिला संगठन ट्वीट  के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर काम शुरू किया था  जो अब कई चरणों से गुजर कर मुकम्मल हुआ है ।


परियोजना के पूरा होने पर, विज़न  2026 के सी ई ओ पी के नौफेल  ने आज एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि उनके प्रयासों से 300 दंगा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में मदद मिली है। जलाए गए घरों और दुकानों के पुनर्निर्माण और पीड़ितों को रोजगार प्रदान करने पर खास  ध्यान दिया गया है ।


पी के नौफेल  ने आगे कहा कि जैसे ही दंगों की सूचना मिली, हमारे वालंटियर्स  मैदान में उतर गए और सबसे पहले एक राहत शिविर स्थापित किया। दंगा प्रभावित  क्षेत्रों का सर्वे करने और नुकसान का पता लगाने के बाद,  नियमित रूप से पुनर्वास योजना  पर काम शुरू किया गया।

दंगों में लोगों के व्यवसाय नष्ट हो गए थे , इसलिए हमने रोजगार परियोजना के तहत पीड़ितों को वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मोटर साइकिल,  ठेला , साइकिल रिक्शा, सिलाई मशीन, रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक और दुकानें के किराये उपलब्ध कराया , उनको अपने पैरों पर फिर से खड़ा करने के लिए पहल की । पुनर्निर्माण के तहत, दंगाइयों द्वारा जलाए गए 91 घरों को फिर से बनाया गया है, पुनर्निर्माण और मरम्मत में 18 दुकानें और कुछ बड़ी व्यावसायिक इकाइयां शामिल हैं जिन्हें लूट लिया गया था और दंगाइयों द्वारा आग लगा दी गई थी।

 विज़न 2026 उन परिवारों के बच्चों को स्थायी शैक्षिक सहायता प्रदान कर रहा है जिनके परिवार दंगों में मारे गए थे, 45 अनाथ और 15 विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा  है ।

उन्होंने कहा कि हम दंगा प्रभावित क्षेत्रों के 114 प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति भी दे रहे हैं जिनकी शिक्षा प्रभावित हुई थी।


पी के नौफेल  ने कहा कि विजन 2026 ने आपात स्थितियों में तुरंत 7000 से अधिक फ़ूड किट  प्रदान किया, 2100 से अधिक लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई  और 1500 से अधिक दंगा पीड़ितों को राशन वितरित किया। 160 से अधिक को कानूनी सहायता प्रदान की गई। 800 से अधिक लोगों तक कपड़ा पहुंचाया गया, कई घायलों का अभी भी इलाज किया जा रहा है और उनके घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है।


पीके नोफाल ने कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सतत विकास के मद्देनजर, विजन 2026 ब्रिज पुरी  में जल्द ही  एक कम्युनिटी  सेंटर बनेगा जिसमें मेडिकल क्लिनिक , व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, साक्षरता, कैरियर मार्गदर्शन, और महिला कल्याण  प्रोग्राम चलाये जाएँगे । श्री नौफेल ने कहा   "हम प्रभावित परिवारों को एक गरिमापूर्ण जीवन जीते देखना चाहते हैं ।

0 comments

Leave a Reply