पंचायत चुनाव - 2021: जीत का जश्न जुलूस निकालने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट
गोरखपुर/नौतनवा : नौतनवा थानांतर्गत ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा का मामला।जहां एक तरफ सरकार कोरोना महामारी को देखते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीत का जश्न और जुलूस को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किया था कि कोई भी प्रत्याशी जीत के जश्न का जुलूस न निकाले .
प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम सभा बैरवा बनकटवा के टोला माफिया व महुअरिया में जीत दर्ज करने के पश्चात प्रधान प्रतिनिधि परदेसी यादव ने नियम व कानून को ताक पर रख कर जश्न और जुलूस निकाला ।
बताते चलें कि लक्ष्मीपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा बैरवा बनकटवा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान परदेसी यादव एवं उनके समर्थकों द्वारा जीत का जूलूस निकालने के दौरान विपक्षी समर्थकों की पिटाई की खबर आ रही है। और सोशल मीडिया पर जुलूस निकालने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

0 comments