राज्यों की उर्दू अकादमी उर्दू की समाधिया बनती जा रही हैं : डॉ सैयद अहमद खान
पूरी दुनिया और देश के अंदर लग भग 100 स्थानों पर दो दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली। विश्व उर्दू दिवस प्रबंधन कमेटी ने आज दरियागंज में आयोजित एक बैठक में 9 नवंबर को आयोजित होने वाले विश्व उर्दू दिवस समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर खुशी का इजहार किया है। कमेटी के संयोजक डॉ सैयद अहमद खान ने इस बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की उर्दू अकादमी उर्दू को समाधिया बनती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा के विकास और उत्थान के लिए गठित होने वाली उर्दू अकादमी उर्दू भाषा के विकास और उत्थान के बजाय अपने अपने राजनीतिक हितों को साधने में लगी रहती हैं। उन्होंने बताया कि देश भर की अकादमी को पत्र लिखकर उर्दू दिवस समारोह आयोजित करने की अपील की गई थी मगर उनकी अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूरी दुनिया और देश के अंदर लग भग 100 स्थानों पर दो दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उर्दू भाषा के प्रेमियों ने बड़ी संख्या में इन समारोहों में भाग लिया। हालांकि उर्दू दिवस समारोह के लिए अभी तक सरकारी स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है, लेकिन सामाजिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों की तरफ से उर्दू दिवस मनाने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। डॉ खान ने इस मौके पर उन सभी लोगों, संगठनों आदि का धन्यवाद किया है जिन्होंने उर्दू दिवस समारोह का आयोजन किया और उसमें भाग लिया है।

0 comments