कोरोना की तरह बढ़ रहा प्रदेश में बेरोजगारी,गुंडाराज व भ्रष्टाचार : मो अहमद

संतकबीरनगर। (रिपोर्ट : नफीस सिद्दीक़ी ) यूपी में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ बेरोजगारी के हालात भी बेहद चिंताजनक स्थिति में हैं। यूपी के सीएम योगी और उनकी टीम-11 का सिर्फ मंथन चलता है। जमीन पर हकीकत दिखती नहीं। कोरोना की तरह बेरोजगारी से प्रदेश का युवा वर्ग  व जनता त्रस्त है। दोनों मुद्दे आग की तरह जनता के बीच भड़क रहे हैं।प्रदेश में गुंडाराज - भ्रष्टाचार एकदम चरम पर है।कोराना संकट के रोकथाम में प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल है।

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य मो अहमद ने  बेरोजगारी के मुद्दे पर सीएम योगी और उनकी सरकार के खिलाफ  बेरोजगारी को लेकर बुधवार की रात नौ बजे लाइट आफ कर अपने साथियों के साथ अपने सेमरियावा आवास पर विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा सपा बेरोजगार नौजवानों की परेशानी व चिंता से परिचित है।क्षेत्र के  बेरोजगारों  ने अखिलेश यादव के आह्वान पर   योगी सरकार के खिलाफ रात 9 बजे  से 09 मिनट के लिए सभी बत्तियां बंद कर क्रांति का बिगुल फूंक कर  जो रोजगार दे न सके,वह सरकार निकम्मी है,रोजगार नहीं तो गद्दी छोड़ो,आदि नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।


 इस विरोध कार्यक्रम में में अबरार अहमद,कमाल अख्तर, वसीम अहमद,शमीम अहमद राना,इजहार चौधरी,मोहन कुमार,राम कुमार, अजकार अहमद,सुहेल अहमद,आल अहमद,जिया रहमान,महबूब आलम,मो सादिक,मो तारिक,आसिफ रहमान,झिनकू मौर्य,संदीप लोधी,राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

0 comments

Leave a Reply