अमेरिका ने 100 ईरानियों को डिपोर्ट किया; प्लेन से कतर के रास्ते ईरान भेजा

अमेरिका ने लगभग 100 ईरानियों को देश से डिपोर्ट कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच महीनों की बातचीत के बाद उठाया गया है।

सोमवार को अमेरिका के लुइसियाना से एक विशेष विमान में इन लोगों को रवाना किया गया। यह विमान कतर के रास्ते मंगलवार को ईरान पहुंचा।

जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद दोनों देशों में पहली बार आपसी सहयोग देखने को मिला है।

कुछ लोगों ने लंबे समय तक डिटेंशन सेंटर में रहने के बाद खुद निर्वासन के लिए सहमति दी थी, जबकि कुछ को मजबूरी में भेजा गया। अमेरिकी सरकारें ईरानियों को शरण देती रही हैं, क्योंकि ईरान को मानवाधिकारों के उल्लंघन वाले देशों में गिना जाता है।

हाल के वर्षों में कई ईरानी अवैध रूप से अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पार करते पकड़े गए हैं। ये लोग राजनीतिक व धार्मिक उत्पीड़न के नाम पर अमेरिका मांगते रहे हैं। ज्यादातर मामलों में इनके शरण के दावे खारिज कर दिए गए थे।

 

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply