यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों के 77 मामले 'बिना कारण बताए' वापस लिए

नई दिल्ली :  (एशिया टाइम्स / शादाब खान  की रिपोर्ट )

27 अगस्त 2013, मुज़फ़्फ़रनगर में बढ़ते हुए सांप्रदायिक माहौल के बीच दंगे भड़क उठते हैं। 60 से ज़्यादा लोगों की जानें जाती हैं, पचास हज़ार लोग बेघर होते हैं। बेघरों को राहत शिविरों में डाला जाता है। इन राहत शिविरों में भी कई लोगों की जान गई, लेकिन क्या अब तक किसी को इंसाफ़ मिला?

मुज़फ़्फ़रनगर दंगों में सुप्रीम कोर्ट के चुने गए वकील विजय हंसारिया ने कोर्ट को बताया है कि यूपी सरकार ने दंगों से जुड़े 77 मामलों को बंद कर दिया है। इनमें वो मामले भी शामिल हैं जिनके तहत दोषियों को उम्रक़ैद की सज़ा हो सकती थी।

अपनी रिपोर्ट में हंसारिया ने कोर्ट को बताया कि मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित कुल 510 मामले मेरठ जोन के पांच जिलों में 6,869 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए थे। इन 510 मामलों में से 175 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई, 165 मामलों में फ़ाइनल रिपोर्ट जमा की गई थी और 170 मामलों को ख़त्म कर दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने सीआरपीसी की धारा 321 के तहत 77 मामले वापस ले लिए।

सरकार के आदेश में सीआरपीसी की धारा 321 के तहत मामला वापस लेने का कोई कारण नहीं बताया गया है। इसमें केवल इतना कहा गया है कि प्रशासन ने पूरी तरह से विचार करने के बाद ही विशेष मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इनमें वो मामले भी शामिल हैं जिनमें आईपीसी की धारा 397 के तहत आजीवन कारावास की सज़ा का प्रावधान है।

यहां जो सबसे अहम बात यह है कि योगी सरकार ने मामले ख़त्म करने की कोई वजह नहीं बताई है। साल 2018 में दंगों से जुड़े 131 मामलों को ख़त्म करने की पहल हुई थी जिसमें सभी आरोपी हिंदु थे। हालांकि बाद में योगी सरकार के इस फ़ैसले को चुनौती दी गई थी।

पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश ने उन नेताओं की लिस्ट भी तैयार की थी जिनके खिलाफ मामले वापस लिए जा रहे थे। इस लिस्ट में भाजपा के तीन विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा, कपिल देव और साध्वी प्राची शामिल थीं। अब तो योगी सरकार ने 77 मामले वापिस ले लिये हैं। सुप्रीम कोर्ट की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी यह कोर्ट की सुनवाई के बाद ही पता चलेगा।

 हंसारिया ने रिपोर्ट में कहा है कि इन 77 मामलों के वापिस लिए जाने को उच्च न्यायालय जांच सकता है। आपको यह वीडियो कैसा लगा यह कमेंट्स में बताइए। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक का बटन दबाएं और अगर आप इस चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आईकन दबाएं ताकी हमारी सारी अपडेट्स आप तक पहुंचें।

0 comments

Leave a Reply